पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के कमल और नीतीश के तीर को कैंची से काट देंगे। आत्मनिर्भर बिहार बनाने के लिए कैंची की ही जरूरत है। जो छाप हमें मिली है उससे फर्क नहीं पड़ता। जन अधिकार पार्टी लोगों के दिलों में है। यादव ने कहा कि बलात्कारी, माफिया, अपराधी और भ्रष्टाचारियों के अंत के लिए कैंची की ही जरूरत है।
पप्पू यादव के खिलाफ कोई कितनी ही साजिश कर ले चुनाव में सबका पर्दाफाश हो जाएगा। बिहार में गुंडों का राज चल रहा है। न किसी को नौकरी मिल रही है और न स्वास्थ्य सेवा ठीक है। इस चुनाव के बाद बिहार में सबकुछ बदल जाएगा। मंगलवार को चुनाव आयोग ने पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी को चुनाव चिन्ह कैंची दिया है। इसके बाद बुधवार को पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी।
Input: Dainik Bhaskar







