केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की तबियत इन दिनों खराब है और वह दिल्ली के अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके तबियत का हाल चाल जानने के लिए फ़ोन कर जानकारी ली है. पीएम ने अस्पताल में राम विलास पासवान का इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत की है.

इस बात की जानकारी खुद राम वि;आस के बेटे चिराग ने दी है. चिराग ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का दिल से धन्यवाद. कल और आज में कई बार प्रधानमंत्री जी ने पापा का हाल जानने के लिए फ़ोन पर बात की. पापा के इलाज में लगे डॉक्टरों से भी माननीय प्रधानमंत्री जी ने बात की. इस घड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी का साथ में खड़े रहने के लिए सहृदय धन्यवाद.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD