बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. जिसको लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गयी है. आरजेडी की भी तैयारी जोरों पर है. लेकिन इनकी तैयारी इस बार बूथ पर कब्जा करने की है. इनके विधायक अपने कार्यकर्ताओं को बूथ पर कब्जा कैसे किया जाए इसको लेकर टिप्स दे रहे हैं. वो कार्यकर्ताओं बता रहे हैं कि बूथ पर कब्जा कर लेंगे तो इलेक्शन पर भी कब्जा कर लेंगे.

बिहार के पूर्णिया से कद्दावर राजद नेता हाजी अब्दुस सुभान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बूथ कब्जा करने की बात कहते दिख रहे हैं. वो स्पष्ट शब्दों में बता रहे हैं कि अगर बूथ कब्जा कर लेते हैं, तो चुनाव भी कब्जा कर लेंगे.

दरअसल पूर्णिया जिले के बायसी क्षेत्र से आरजेडी विधायक हाजी अब्दुस सुभान कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स दे रहे थे. सैकड़ों कार्यकर्ता विधायक जी की बातों को बड़े ही गौर से सुन रहे थे. विधायक जी जीत का मंत्र बता रहे थे. बोलते बोलते जब उऩ्होंने कहा कि अगर हम लोग बूथ पर कब्जा कर लेंगे तो इलेक्शन पर भी कब्जा कर लेंगे.

विधायक जी की बाते सुनकर वहां मौजूद कार्यकर्ता भौचक रह गए. तब विधायक जी को एहसास हुआ कि मेरी जुबान फिसल गयी है. उन्होंने तुरंत अपनी बातों को दुहराते हुए कहा कि मेरे कहने का मतलब है कि अगल हमलोगों की तैयारी बूथस्तर पर मजबूत होगी तो इलेक्शन में जीत सुनिश्चित होगा.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD