बिहार में अभी चुनावी रणभेरी बजी नहीं है, लेकिन राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. बिहार में चुनाव लड़ने को लेकर दो अलायंस एनडीए और महागठबंधन महत्वपूर्ण हैं. लेकिन दोनों ही तरफ फिलहाल चुनाव में एक साथ लड़ने और सीट शेयरिंग को लेकर बवाल मचा हुआ है. जीतन राम मांझी के महागठबंधन छोड़ने के कुछ दिन ही हुए कि अब उपेंद्र कुशवाहा के महागठबंधन छोड़ने की बात समाने आ रही है.

महागठबंधन सबकुछ ठीक नहीं होने के संकेत के बीच खबर आ रही है कि रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अलायंस से अलग होने का फैसला कर लिया है. इसको लेकर गुरुवार को पटना में पार्टी की आपात बैठक भी बुलाई गई है. अब इस बात पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि जो हमारे साथ हुआ वो आज उपेन्द्र कुशवाहा के साथ हो रहा है. आरजेडी सहयोगियों का कोई इज्जत नहीं करता है.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD