बिहार में विधानसभा चुनाव का रणभेरी बज गया है. सभी दलों ने अपनी- अपनी जीत का दावा करने लगे है. बिहार चुनाव में कहने को तो कई दलों के बीच मुकाबला होगा. लेकिन मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होना है. जिसके लिए दोनों ओर से तैयारी जबरदस्त है. दोनों ओर से इसबार सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है.

इसी बीच चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर बिहार की जनता को जगाने का काम किया. उन्होंने अपनी शैली में ट्वीट किया है. जिसमें लिखा है कि उठो बिहारी करो तैयारी, जनता का शासन अबकी बारी…बिहार में बदलाव होगा, अफसर राज खत्म होगा…अब जनता का राज होगा.

एक तरफ लालू यादव ने ट्वीट कर सरकार बदलने के लिए बिहार की जनता को जगाया है, वहीं महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है. साथ ही कहा कि मेरी लड़ाई बीजेपी से है, जेडीयू लड़ाई में तो हैं ही नहीं.

उधर आरजेडी सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व की तारीख का ऐलान होना स्वागत योग्य है. लेकिन वोटरों की सुरक्षा के लिए तीन सुझाव भी दिए.

बता दें कि बिहार में 3 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 सीटों पर, दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 सीटों पर और तीसरे और आखिरी चरण में 15 जिलों के 78 सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

28 अक्टूबर को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 3 नवंबर को मतदान कराया जाएगा जबकि तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को कराया जाएगा.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD