विधान परिषद के चुनाव को लेकर महीनों से लगाए जा रहे कयास पर समाप्त हो गई है, आज बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य में विधान परिषद चुनाव का भी बिगुल बज गया है। बिहार के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग में तारीखों की घोषणा कर दी है। परिषद् के चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को विधान परिषद के लिए मतदान की तारीखें तय की गई है।

शिक्षक तथा स्नातक विधान परिषद के चुनावी तिथि की घोषणा होने के बाद बिहार में 4 शिक्षक और 4 स्नातक विधान परिषद सीटों के लिए 28 सितंबर सोमवार को अधिसूचना जारी होगी। 5 अक्टूबर सोमवार तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे जबकि 6 अक्टूबर को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 8 अक्टूबर तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे।
परिषद की 8 सीटों पर 22 अक्तूबर को बोटिंग होगी जिसके के लिए सुबह 8 से शाम के 5 बजे तक मतदान का समय तय है, वोटिंग की गिनती विधान सभा चुनाव के नतीजों के आने के दो दिन बाद होगा।





