बिहार चुनाव का शंखनाद होते ही अब राजनीतिक पार्टियों की तरफ से तैयारी जोरों-शोरों से शुरु हो चुकी है. सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर शुरु हो चुका है. इसी कड़ी में पूर्व सीएम सह हम पार्टी सुप्रीमो जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की. करीब आधे घंटे की इस मुलाकात में चुनाव प्रचार, चुनावी रणनीति समेत सीटों पर बता हुई है.

मुलाकात कर बाहर निकले हम सुप्रीमो ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर जदयू से 1 अक्टूबर को बात की जाएगी. इसके पीछे की वजह उन्होंने बताई कि पहले बीजेपी और जेडीयू के बीच सीट बंटवारा होगा फिर जितनी भी छोटी पार्टी हैं उनके साथ ताल-मेल बिठाया जाएगा. जीतन राम मांझी ने कहा कि जल्द ही एनडीए में सीटों का ऐलान हो जाएगा. बिहार एनडीए एकजुट है और सही वक्त पर सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी.

बता दें कि जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार से आठ सीटें मांगी. इन सीटों की उम्मीदवारों का भी मांझी ने चयन कर लिया है और इसकी जानकारी उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को भी दे दी है. अब इस पर अंतिम फैसला जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेना है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD