बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को पटना में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन यानी पीडीए बनाने का ऐलान कर दिया है. इस गठबंधन में पप्पू यादव के साथ दलित नेता चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता वाली आजाद समाज पार्टी, एमके फैजी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी और बीपीएल मातंग की बहुजन मुक्ति पार्टी शामिल हैं.
तीसरा मोर्चा?बिहार में तीसरे मोर्चे का गठन!प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन(progressive Democratic Alliance)! PDA भीम आर्मी का आज़ाद समाज पार्टी & जन अधिकार पार्टी के साथ अन्य पार्टियों का गठबंधन! प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई घोषणा! पटना में पप्पू यादव ओर @BhimArmyChief जी ने की घोषणा! pic.twitter.com/ZKAX49Z2md
— I Support Chandra Shekhar Aazad (@SupportChandra) September 28, 2020
गौरतलब है कि जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने हाल ही में कांग्रेस से कहा था कि वे भाजपा और एनडीए को हराने के लिए लालू प्रसाद यादव के सामने झुकने को तैयार हैं और महागठबंधन का हिस्सा बनना चाहते हैं. हालांकि, पप्पू यादव महागठबंधन की गाड़ी के पहिए नहीं बन पाए.
बिहार चुनाव: NDA और LJP सीट बंटवारे पर अटके, अकेले चुनाव लड़ सकते हैं चिराग
पप्पू यादव के पीडीए बनाने के पीछे ऐसा लगता है कि तेजस्वी की राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उन्हें भाव नहीं दिया गया या राजद ने कांग्रेस की बात नहीं सुनी. वहीं पूर्व जीतम राम मांझी पहले ही महागठबंधन से विदा होकर एनडीए का हाथ थाम चुके हैं. मुकेश सहनी भी सीट बंटवारे का इंतजार कर रहे हैं, अगर सम्मानजनक सीट नहीं मिलीं तो वे भी एनडीए या पप्पू यादव के गठबंधन में जा सकते हैं.
Input: Live Hindustan





