बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के वीआरएस लेने के बाद से महाराष्ट्र सरकार उनके पीछे पड़ी हुई है. शिवसेना नेता संजय राउत ने पूर्व डीजीपी पर फिर से जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गुप्तेश्वर पांडे अपनी चुनावी लाभ के लिए मराठी और बिहारी भाईयों के बीच लड़ाना चाहते थे. बड़े पद पर रहते हुए उन्होंने इस प्रकार की ओछी हरकत की.
संजय राउत ने कहा कि पूर्व डीजीपी ने बिना मतलब ही मुंबई पुलिस को बदनाम किया है. सुशांत राजपूत केस में उन्होंने मुंबई पुलिस को खूब भला बुरा कहा है. उन्होंने कहा कि अपने लाभ के लिए लोग किस कदर जा सकता है देख लीजिए. उन्होंने दोनों राज्यों के बीच दरार डालने की कोशिश की है.
इसके अलावा शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमापी पार्टी बिहार में भी चुनाव लड़ना चाहती थी. लेकिन गुप्तेश्वर पांडे के कारण छवि खराब की गई. उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मुद्दे पर अपने बड़े नेता और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकड़े से बात करेंगे.
आपको बता दें कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस ले लिया है. जिसके बाद उन्होंने जेडीयू पार्टी ज्वाइन कर लिया. बताया जाता है कि गुप्तेश्वर पांडे बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं. फिलहाल टिकट को लेकर अभी तक कोई ऐसी सूचना नहीं मिली है.
Input: Live Cities





