अधिकारियो् द्वारा अपने कर्तव्य लापरवाही एवं असावधानी बरतने की घटना आम सी हो गई है। ऐसे अफसरों पर गाज गिरती रहती है, इसी श्रेणी में बिहार के उत्पाद आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी का नाम भी जुड़ गया है। ।

निर्वाचन आयोग अर्थात चुनाव आयोग ने बड़ी कारवाई करते हुए बी कार्तिकेय धनजी को पदच्युत कर दिया गया है। उनके ऊपर यह कारवाई उत्पाद कंट्रोल पर प्रभावशाली तरीको और गैर-अपर्याप्त तैयारियों के लिए की गई है। अफसर बी कार्तिकेय धनजी 2008 बैच के आईएएस है।

आपको बता दें, कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दिल्ली से दिल्ली से इलेक्शन कमीशन की टीम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आई हुई है। बिहार में शराब बिक्री और जब्ती की लगातार ख़बरें सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शराबबंदी कानून को जमीनी स्तर पर लागू कराने में विफल होने के कारण आईएएस बी कार्तिकेय धनजी के ऊपर इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD