एनडीए में सीट बंटवारे के मसले पर लोजपा के साथ चल रही खींचतान पर केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि एनडीए एकजुट है और हम मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोजपा से बातचीत के लिए कुछ नेताओं को अधिकृत किया है। जल्द ही सब कुछ सुलझ जाएगा।

शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने उत्तरप्रदेश के हाथरस की घटना पर कहा कि लड़की की मौत दुखद है। पुलिस-प्रशासन अपना काम कर रहा है। राजस्थान की घटना पर हायतौबा मचा रही कांग्रेस और प्रियंका गांधी राजस्थान प्रकरण पर चुप क्यों हैं। मीडिया के आने-जाने पर रोक और इमरजेंसी से उसकी तुलना के सवाल पर कहा कि मोदी सरकार में कई ऐसे हैं जो आपाताकाल के खिलाफ संघर्ष किया है। इसलिए इमरजेंसी की बात बेमानी है। योगी सरकार ने बेहतर काम किया है और एसआईटी गठित कर दी गई है।

कृषि बिल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, राजद महज विरोध के लिए विरोध कर रहा है। खुद कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एपीएमसी एक्ट समाप्त करने की बात कही थी। सत्ता में रहने पर कुछ और विपक्ष मं रहने पर वह कुछ और कहती है। मोदी सरकार ने जब उसे लागू किया तो उसका विरोध किया जा रहा है। किसानों का शोषण करने वाले बिचौलियों के पक्ष में कांग्रेस राजनीति कर रही है। बेबुनियाद और झूठ की राजनीति पर आंदोलन किया जा रहा है। नए कृषि बिल से किसानों को शोषण से आजादी मिली है। न्यूनतम समर्थन मूल्य न खत्म हुआ है और न होगा। रंगनाथन कमेटि की अनुशंसा को मोदी सरकार ने लागू किया है।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD