देशभर में इस समय रेप की घटनाओं को लेकर गुस्सा है. लोग सड़कों पर हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि दोषियों को कठिन से कठिन सजा दी जाए. इसी बीच बिहार के गया में एक महादलित नाबालिग ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

दरअसल, यह मामला गया के कोंच थाने के गरारी बलवापर का है, यहां कुछ दरिंदों ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. इसके बाद नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पीड़ित परिवार ने तीन नामजद और एक अज्ञात पर गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की की मां ने गरारी के रहने वाले कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में लिखा गया है कि नाबालिग लड़की गांव के ही परिवार में बर्थडे पार्टी में गई थी. बर्थडे पार्टी से लौटते समय आरोपी लड़के उसे गांव के बाहर एक सूनसान जगह पर ले गए और पूरी रात गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.

उधर घरवाले पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे. सुबह परिजनों की खोजबीन के दौरान बेटी वापस घर आई और रोती हुई घर के अंदर चली गई. काफी देर तक घर के अंदर रहने पर परिवार वालों को शक हुआ. दरवाजा नहीं खोलने पर परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि लड़की फंदे से लटक रही थी.

फंदे पर लटका देख उसे उतारकर इलाज के लिए पास के अस्पताल गया ले जाया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका बयान दर्ज कराया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया गया.

Input: Aaj Tak

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD