बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही रालोसपा के चीफ उपेंद्र कुशवाहा को एक के बाद एक झटका मिल रहा है. ताजा खबर आ एराही है कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद ने भी आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दामन थाम लिया है. अभी माधव आनंद के जाने से कुशवाहा संभले भी नहीं थे कि उनको भरत बिंद के चले जाने से एक और झटका लग गया है.

महागठबंधन से अलग होने के बाद आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बसपा से गठबंधन के साथ बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का भी एलान किया था और साथ ही सूबे में सरकार बनाने का दावा भी किया था. लेकिन कुशवाहा का कुनबा लगातार टूटता जा रहा है. ऐसा लगता है कि कुशवाहा के कोई भी सिपाही उनपर भरोसा नहीं करते हैं, यही वजह है कि सभी उनको छोड़कर आरजेडी में शामिल होने में लगे हुए हैं.
पार्टी ज्वाइन करते ही बिंद ने बिहार कि नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार युवा विरोधी हैं, इसे हटाना है.
Source : Live Cities






