बिहार में राजद के युवा सरकार बनाने की प्रचार को देखते हुए जदयू ने भी अपने खेमे से नये युवा नेताओं को ऊतारने की तैयारी है। वे नये युवा नेता निखिल मंडल और अंजुम आरा हो सकती है, ऐसी बातें सुनने में नजर आ रही है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के जदयू के दो युवा प्रवक्ताओं को इस बार चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। पार्टी ने डुमरांव विधानसभा सीट से अंजुम आरा को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। जबकि मधेपुरा सीट से निखिल मंडल जेडीयू के उम्मीदवार होंगे।

नीतिश कुमार ने पहले भी वरिष्ठ नेताओं को अभिभावक धर्म निभाते की कहीं थी, और युवा नेताओं की एंट्री के साथ वरिष्ठ नेताओं की टिकट कटती दिखाई दे रही है। डुमरांव विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक ददन पहलवान का टिकट कटने की खबर है। लेकिन इस बात की पुष्टि होनी बाकी है। वहीं निखिल मंडल जेडीयू के युवा प्रवक्ता है और वह बी एन मंडल के पोते भी हैं। वह लगातार मधेपुरा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जबकि अंजुम आरा राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं और पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दे रखी है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD