इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि बिहार की सियासत से राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि अनंत सिंह निर्दलीय विधायक हैं और बेउर जेल में बंद है वह कल अपना नामांकन पर्चा भर देंगे और बता दें की देर रात अनंत सिंह को यह सिंबल प्राप्त हुआ था। अनंत सिंह जेल में बंद रहकर ही 11:00 बजे अपना नामांकन करेंगे नामांकन भरने के लिए अनंत सिंह को कोर्ट से आदेश मिल चुके हैं।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अनंत सिंह ने 2015 के चुनावों में खूब प्रचार प्रसार किया था। लालू ने अनंत सिंह को पुटुश हत्या कांड में जिम्मेदार बताया है लेकिन 2020 के चुनाव में अनंत सिंह मोकामा से नीतीश कुमार के खिलाफ मैदान में उतरने का ऐलान काफी पहले ही कर चुके थे। इन सबके बावजूद भी अपराधिक छवि से तौबा करने की लगातार कोशिशों के बीच तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह को टिकट नहीं देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

Anant Singh Mokama

अनंत सिंह ने दावा किया था कि नीतीश कुमार ने पहले ही अपनी पार्टी के बाहुबली छवि और अपराधिक छवि वाले नेताओं का टिकट काट दिया हो लेकिन आरजेडी नहीं काट पाएगी।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD