बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) की घोषणा से एक साल से भी ज्यादा पहले मुख्यमंत्री उम्मीदवार (CM Candidate) के तौर पर खुद को लॉन्च कर सियासी हलके में सुर्खियां पाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Choudhary) की पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बिहार में पहले चरण के चुनाव के लिए कुल 71 उम्मीदवारों की लिस्ट में से प्लूरल्स (Plurals) पार्टी ने बीते दिनों 40 प्रत्याशियों के नाम जारी किए. इस लिस्ट में उम्मीदवारों की ‘जाति’ और उनके ‘धर्म’ की घोषणा ने सबका ध्यान खींचा है. सोशल एक्टिविस्ट, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रोफेसर, किसान, गृहिणी और ऐसे कई वर्गों के 40 लोगों की यह टीम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से प्लूरल्स पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेगी.

Bihar Election: पुष्पम प्रिया ने उतारे 40 प्रत्‍याशी, डॉक्टर-इंजीनियर और किसान  चुनाव मैदान में दिखाएंगे दम | patna - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार  ...

बांकीपुर-विस्फी से लड़ेंगी चुनाव

पुष्पम प्रिया चौधरी इस चुनाव में बिहार के दो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाएंगी. उन्होंने मगध इलाके में पटना के बांकीपुर और मिथिला क्षेत्र के तहत मधुबनी जिले की विस्फी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. जदयू नेता की बेटी ने अपने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और बिहार में बदलाव का अपना संकल्प दोहराया है. COVID-19 महामारी को लेकर लागू लॉकडाउन के दौरान बिहार-भ्रमण और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर करने से पुष्पम प्रिया चुनाव की घोषणा से कई महीने पहले से चर्चा में बनी रही हैं. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर उनके लगातार बढ़ते फॉलोअर्स इस बात की तस्दीक तो करते हैं कि उन्हें बिहार में लोग पहचानने लगे हैं, लेकिन इसकी जमीन पर तस्दीक होना बाकी है.

उम्मीदवारों का धर्म ‘बिहारी’

बीते दिनों पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट टि्वटर पर शेयर की. इसमें उम्मीदवारों की ‘जाति’ वाले कॉलम में जहां उनके पेशे की जानकारी दी गई, वहीं ‘धर्म’ वाले कॉलम में ‘बिहारी’ लिखा होना, सियासत पसंद बिहारवासियों को अनोखा भी लगा. पुष्पम प्रिया ने इन उम्मीदवारों की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. शेष 31 की घोषणा अगले 24-36 घंटे में की जाएगी. प्लुरल्स के सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं. चलिए बिहार बदलने की शुरुआत करते हैं.’

10 सोशल एक्टिविस्ट तो 8 पेशे से शिक्षक

प्लूरल्स की इस लिस्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक राजनीति करने वाले लोगों के नाम इक्का-दुक्का ही हैं. लिस्ट में प्रोफेशनल्स, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, गृहिणी और किसान के नाम हैं. सामाजिक कार्यकर्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा है. 40 उम्मीदवारों में 10 सोशल एक्टिविस्ट हैं, वहीं प्रोफेसर, शिक्षक या रिसर्च स्कॉलर की कुल संख्या 8 है. इसके अलावा रिटायर्ड नौसैनिक, मर्चेंट नेवी प्रोफेशनल और कृषि क्षेत्र में बदलाव की अलख जगाने वाले आधुनिक किसानों के नाम भी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं. देखना होगा कि पुष्पम प्रिया की यह टीम, बिहार चुनाव में सियासी सूरमाओं को किस हद तक चुनौती दे पाती है.

Image

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD