बिहार एनडीए ने सीटों के ऐलान को लेकर नया समय दिया है। जानकारी के अनुसार अब दोपहर बाद तीन बजे एनडीए का संयुक्त पीसी होगा। उस समय जेडीयू-बीजेपी संयुक्त रूप से  सीटों और अपने उम्मीदवार का ऐलान करेंगे।

बता दें कि इसके पहले भी अब कई बार संयुक्त पीसी को लेकर अनऑफिशियल जानकारी दी गई थी लेकिन सीटों पर बात नहीं बनने की वजह से सीटों का ऐलान नहीं हो सका । जानकार बताते हैं कि लास्ट आवर तक जेडीयू और बीजेपी के बीच कई सीटों पर जिच कायम थी।बीजेपी और जेडीयू के नेता आज सुबह से ही फंसे पेंच को निकालने की कोशिश में लगे हैं।दिल्ली से पटना लौटे बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव और जेडीयू के नेता सुबह से ही बैठक कर रहे थे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि,तीन बजे जेडीयू-बीजेपी के नेता आधिकारिक तौर पर सीटों का ऐलान करते हैं या फिर ऐन वक्त पर समय परिवर्तित करते हैं।

Input: News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD