प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि मेरा निजी नुकसान हुआ है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामविलास पासवान के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने अच्छा दोस्त बताते हुए कहा कि मेरा निजी नुकसान हुआ है.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे ने उनके निधन की जानकारी दी. लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था.
Shri Ram Vilas Paswan Ji rose in politics through hardwork and determination. As a young leader, he resisted tyranny and the assault on our democracy during the Emergency. He was an outstanding Parliamentarian and Minister, making lasting contributions in several policy areas. pic.twitter.com/naqx27xBoj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे. पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे. चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पापा…अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं. आपक बहुत याद आ रही है पापा.’’






