मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी मंजू वर्मा को जदयू से बिहार चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिला है। पहले इस घटना में संलिप्तता को लेकर पद से हटा दी नेत्री मंजू वर्मा को जदयू ने फिर मैदान में उतारने की फिराक में है। इस खबर की पुष्टि भी हो गई है।

Congress dares BJP: Cancel Manju Verma's candidature in Bihar or quit  alliance with JD(U)- The New Indian Express

हाल ही में जदयू ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 115 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है। और इस सूची में नेत्री मंजू वर्मा को भी टिकट मिला है।

आपको बता दें, कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंजू वर्मा को टिकट देने से सभी हैरान हैं। वर्ष 2018 में देश दुनिया में चर्चित बिहार को शर्मसार करने वाली मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की आरोपी रहीं मंजू वर्मा को पार्टी ने खुद निकाल दिया था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंजू वर्मा सामाजिक न्याय मंत्री थीं। वो अभी जमानत पर बाहर हैं। अब पार्टी ने एक बार फिर उन्हें चेरिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर अभी भी जेल में सजा काट रहे हैं। गौरतलब है कि अब उससे जुड़ी एक और मामला सुधार गृह का भी फिर से जांच बहुत जल्द किया जाएगा। जिसमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को मुजफ्फरपुर जेल भी लाया जा सकता है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD