बिहार की बक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी का वायरल फोटो जमकर चर्चा में है. इस फोटो में दिखने वाले गिलास में शराब होने का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस फोटो पर बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश के तहत अफवाह फैलाई जा रही है. गिलास में गंगाजल ग्रहण करता हूं, गिलास में दूध था.
बिहार की बक्सर विधानसभा उस समय चर्चा में आई, जब बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की इस सीट से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा शुरू हुई थी लेकिन इस पर अंतिम समय में टिकट बीजेपी उम्मीदवार को मिल गई.
इस वायरल फोटो के बाद परशुराम चतुर्वेदी विवादों में घिर गए हैं. एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में परशुराम चतुर्वेदी शराब पी रहे हैं.
इस तस्वीर को लेकर बक्सर की राजनीति में हलचल मची हुई है. वहीं इस मामले में परशुराम का कहना है कि वे सुबह उठकर गंगाजल का सेवन करते हैं. जिस समय की ये तस्वीर है, उस समय ग्लास में दूध था.
Input: Aaj Tak







