बिहार विधानसभा चुनाव अब बहुत नजदीक है. ऐसे में सभी सियासी दलों में बेचैनी बढ़ गयी है. एक तरफ जहां रविवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जेपी नड्डा गया पहुंचे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया. वहीं अब नेता प्रतिपक्ष ने भी अपने भाई तेजप्रताप के लिए जीत का दावा ठोक दिया है.

इसी सिलसिले में बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोसड़ा के लिए रवाना हो चुके हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. हसनपुर से तेजप्रताप यादव आज नामांकन करेंगे. इस दौरान तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजदू रहेंगे.

दरअसल, हसनपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव आज सुबह 10.30 बजे नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. बड़े भाई के नामांकन में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव आज हेलिकॉप्टर से रोसड़ा जाएंगे. नामांकन के बाद तेजप्रताप यादव की जीत पक्की करने के लिए तेजस्वी यादव चुनावी सभा करेंगे.

आपको बता दें कि तेजस्वी यदव अपने भाई तेजप्रताप को हसनपुर से जिताने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाले हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेजस्वी एनडीए के खिलाफ खूब गरजेंगे. उन्होंने इसके खिलाफ पूरी रणनीति तैयार कर ली है. तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दों को लपक लिया है और वो लागातार इन मुद्दों के जरिए एनडीए पर हमलावर भी हैं.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD