पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में बीजेपी-जेडीयू (BJP-JDU) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की चुनावी सभाओं का ऐलान हो गया है. पीएम मोदी जल्द ही बिहार की चुनावी फिजा में अपना रंग बिखेरेंगे. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने कई रैलियां की थीं. हालांकि, तब जेडीयू, एनडीए से अलग आरजेडी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही थी. लेकिन इस विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से पीएम मोदी और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जुगलबंदी देखने लायक होगी. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी नीतीश कुमार के साथ मंच साझा कर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं. बीजेपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी बिहार में 12 रैलियों को संबोधित करेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि इनमें से 6 रैलियां सिर्फ उत्तर बिहार के ही विभिन्न जिलों में होने वाली हैं.

PM Modi addresses consecutive rallies in Bihar; slams Nitish, Lalu, Owaisi;  breaks silence on Dadri: 10 developments | India.com

पीएम मोदी की चार दिन में 12 रैलियां

बिहार चुनाव के दौरान होने वाली एनडीए की रैलियों में पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार, वीआईपी और हम पार्टी के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पीएम मोदी चार दिन में 12 रैली करेंगे. 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली सभा सासाराम में होगी उसके बाद मोदी गया और भागलपुर भी जाएंगे.

Narendra Modi in Bihar: Here is a look at PM's reunion with Nitish Kumar in  pics - The Financial Express

सासाराम से शुरुआत, अररिया में आखिरी रैली

पीएम मोदी फिर पांच दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में रैली को संबोधित करेंगे. तीन बाद फिर मोदी 1 नवंबर को छपरा, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में रैली करेंगे. एक दिन बाद तीन नवंबर को मोदी की फिर से तीन रैलियां पश्चिम चंपारण, सहरसा, अररिया के फारबिसगंज में होगी.

Change in attitude of govt brought results: PM Modi in Bihar | Elections  News,The Indian Express

रैली में आने वाले सभी लोगों को करना होगा ये काम

पीएम मोदी की रैली में आने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. रैली स्थल पर भी मास्क बांटे जाएंगे. पीएम मोदी की सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा. इसके साथ ही रैली में सैनेटाइजर की व्यवस्था पार्टी की ओर से की जाएगी. मोदी की सभा का लाइव प्रसारण भी होगा. बीजेपी चुनाव प्रचार का मैनेजमेंट देख रहे नेताओं का कहना है कि पीएम की रैली जहां भी होगी उसके आसपास के 20 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे.

Narendra Modi in Bihar: PM attends Patna University's centenary celebrations

पीएम मोदी की ज्यादातर रैलियां उत्तर बिहार में क्यों

पीएम मोदी की 12 रैलियों में से सिर्फ उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में 6 रैलियां होनी हैं. इसको लेकर भी सियासी जानकार कई मायने निकाल रहे हैं. जानकारों की मानें तो उत्तर बिहार के इन जिलों में बीजेपी अन्य किसी पार्टी के मुकाबले ज्यादा ताकतवर है, लेकिन जेडीयू और वीआईपी के साथ गठबंधन के बाद कुछ विधानसभा सीटों पर बीजेपी के कोर वोटर नाराज हैं. संभवतः इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश बीजेपी ने पीएम मोदी की 6 रैलियां इन इलाकों में कराने की योजना बनाई है. उत्तर बिहार के जिन जिलों में पीएम मोदी की रैलियां होनी हैं, उनमें दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण और सहरसा शामिल है. इसके अलावा अन्य स्थानों में सासाराम, गया, भागलपुर, पटना, छपरा और अररिया के फारबिसगंज में पीएम मोदी चुनावी रैली करेंगे.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD