मुजफ्फरपुर ज़िले के सरैया में आर्थिक तंगी के कारण दंपत्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है । घटना ज़िले के सरैया थाना क्षेत्र के अम्बारा गांव की है।

मौके पर पहुंची सरैया पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान अम्बारा तेज सिंह पंचायत के चौबे अम्बारा गाँव निवासी राजेश महतो (35) व उसकी पत्नी ममता देवी(30) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्ज के बोझ तले दबा हुआ यह परिवार आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर अपनी इहलिला समाप्त कर लिया। मृतक के 3 छोटे छोटे पुत्र है । मंगलवार की देर रात्रि की घटना बताई जा रही है।



