पटना. अब तक आपने रेप की घटनाएं तो सुनी होंगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पशु भी हैवानों की नजर से नहीं बच रहे हैं. इस बीच, पटना में एक सुरक्षा गार्ड की हैवानियत ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है. सुरक्षा गार्ड ने एक स्ट्रीट डॉग (Street Dog) को अपनी हवस का शिकार बनाया है और यह बात मेडिकल जांच में साबित हो चुकी है. यही नहीं, इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पटना पुलिस (Patna Police) ने आरोपी गार्ड को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी वह फरार है.

ये है पूरा मामला

पटना में एक सुरक्षा गार्ड की हैवानियत ने पूरे मानव समाज को झकझोर कर रख दिया है. एक बार तो आप भी सुनेंगे तो सहसा यकीन नहीं होगा, लेकिन स्ट्रीट डॉग के साथ रेप की घटना मेडिकल जांच में साबित हो चुकी है. जबकि राजधानी पटना में घटी इस शर्मसार कर देने वाली घटना से हर कोई हैरान है. दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के बुद्ध मार्ग में एक सुरक्षा गार्ड पर स्ट्रीट डॉग के साथ रेप करने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पशु प्रेमी संगठन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. जबकि भूरी नामक संगठन ने इस स्ट्रीट डॉग (कुतिया) का न केवल इलाज कराया है बल्कि उसकी मेडिकल जांच भी करवाई है. मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद मामला शहर के कोतवाली थाने पहुंचा.

आरोपी गार्ड की तलाश में जुटी पुलिस

हालांकि स्ट्रीट डॉग से रेप की घटना को पहले तो पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. जबकि पुलिस के लिए परेशानी आरोपी पर रेप के आरोप में लगाई जाने वाली धाराओं को लेकर थी. फिर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और काफी मशक्कत के बाद इस पूरे मामले को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी गार्ड को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, लेकिन अभी वह फरार है. पटना कोतवाली थानाध्यक्ष की मानें तो आरोपी गार्ड को पकड़ने के लिये पुलिस गंभीर है. जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस पूरे मामले में जो न्यायिक आदेश निर्गत होगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. वहीं, रेप की घटना के बाद पशु प्रेमी संगठन भूरी से जुड़े सदस्यों ने स्ट्रीट डॉग की देखभाल का जिम्मा संभाला है और उसको हर संभव स्वास्थ सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD