बीजेपी ने एक बार फिर से लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि चिराग पासवान प्लास्टिक का गदा लेकर पहलवान बनने का दिखावा कर रहे हैं.लेकिन नकली गदा से कोई हनुमान नहीं बन सकता। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्पष्ट कर दिया है लोजपा को लेकर पार्टी का स्टैंड पूरी तरह से साफ है।धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा,बगैर लाग-लपेट नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के नेता हैं और एक बार फिर से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है।तेजस्वी यादव की सभाओं में जुट रही भींड पर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि इससे कुछ होने जाने वाला नहीं है। 2010 में लालू प्रसाद की जनसभाओं में भारी भींड जुटती थी। लेकिन जब परिणाम आया तो राजद का सुपड़ा साफ हो गया। इस बार भी ऐसा ही होगा।जबल इंजन की सरकार में नीतीश कुमार ने जो बिहार में विकास का काम किया है वो तो है हीं साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो गरीबों के लिए जनकल्याण की योजनायें लागू की हैं उसका सीधा फायदा एनडीए को मिल रहा है. चाहे वो गरीबों के खाते में कोरोना काल में 1500 रू भेजे जाने का मसला हो या मुफ्त खाद्धान का लाभ देने की बात हो ,साथ ही किसानों के खाते में सहायता राशि बेजने की बात हो या फिर उज्जवला योजना।इन सारी योजनाओं का फायदा बिहार में एक बड़ा समुदाय को मिला है।

प्लास्टिक का गदा लेकर पहलवान बन रहे चिराग

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे बच्चा प्लास्टिक का गदा लेकर पहलवान बनने की नकल करता है,चिराग की हालत भी कुछ वही है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश को जेल भेजने की धमकी देना सिर्फ बड़बोलापन है।ऐसी बयानबाजी से परिपक्वता नहीं दिखती। इसके साथ भाजपा नेता ने यह भी साफ कर दिया कि चुनाव बाद भी लोजपा को एनडीए में जगह नहीं मिलने वाली है। बिहार में सिर्फ भाजाप-जेडीयू हम और वीआईपी का गठबंधन है आगे भी यही कायम रहेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या लोजपा चुनाव में एनडीए को नुकसान पहुंचा रही है? इस बात को धर्मेंद्र प्रधान ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं,समय बता देगा कि चुनाव में लोजपा की हैसियत क्या रही।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD