बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों से यह साफ़ हो गया है कि अब बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है. हर दूसरे न्यूज़ चैनल्स ने यह साफ़ कह दिया है कि इस बार बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी ही होंगे. क्योंकि एग्जिट पोल के नतीजे यह कहते हैं कि बिहार में महागठबंधन सबसे आगे चल रहा है. वहीं नीतीश इस लड़ाई में हारते नज़र आ रहे हैं.

इसी को लेकर अब आरजेडी खेमे में तेजस्वी के राजतिलक की तैयारी पूरे जोरों पर है. लालू परिवार में भी खूब गदगद हैं. इसको लेकर अब आरजेडी नेता श्याम रजक ने भी बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि तेजस्वी की सरकार में कानून व्यवस्था मुंगेर, गोपालगंज और पुनपुन जैसी नहीं होगी. इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को जेल भेजा जाएगा. कानून का राज होगा.

श्याम रजक ने एग्जिट पोल को लेकर यह भी कह दिया है कि बिहार की जनता ने अपना सीएम चुन लिया है. जनता को पूरा विश्वास है कि बिहार का सीएम कौन होगा. कुल मिलाकर दो तिहाई बहुमत के साथ तेजस्वी यादव की बिहार में सरकार बनेगी. महागठबंधन के सभी दल एकजुट है, वही, एनडीए में घमासान मचा हुआ है.
Source : Live Cities




