बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना जारी है और एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला जारी है। इस बीच खबर ये आ रही है कि 10.10 बजे हसनपुर सीट से लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पीछे हो गए हैं। लगभग 1400 वोटों से तेजप्रताप पीछे चले गए हैं।

बता दें कि तेजप्रताप 2015 के विस चुनाव में महुआ सीट से जीतकर विधायक बने थे, लेकिन इस बार सीट बदलकर वो हसनपुर पहुंचे थे और वहीं कैंप कर चुनाव प्रचार किया था। उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने तीन सभाएं भी की थी।

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD