बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने के बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर आज पटना में मुख्यमंत्री आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की अहम बैठक होने वाली है। बैठक को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा पार्टी ऑफिस से भाजपा के विधायक अब मुख्यमंत्री आवास की ओर सेे जाने लगे हैं। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत बिहार एनडीए के प्रमुख नेता शामिल होंगे।

मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना जा सकता है। इधर चर्चाओं के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश के जोड़ीदार उपमुख्यमंत्री के रूप में भाजपा की ओर से सुशील मोदी हो सकते हैं। इससे पहले उन्हें केंद्र में भूमिका दिए जाने की चर्चा हो रही थी।

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD