पटना: नीतीश कुमार आज सातवीं बार सीएम पद की शाम 4:30 बजे शपथ लेंगे. वहीं, एक-एक करके अब मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगा है. वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने भी ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि वो मंत्रिमंडल में शामिल होंगे.

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है मैं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल में शामिल हो रहा हूं. ये वीआईपी पार्टी और एनवीए के सभी कार्यकर्ता तथा बिहार की जनता की जीत है. हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री अमित शाह और एनडीए के तमाम नेताओं का धन्यवाद.
मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के मंत्रिमंडल में शामिल हो रहा हूँ ये @VIPPartyIndia व NVS के सभी कार्यकर्ता तथा बिहार के जनता की जीत है।हमें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं गृहमंत्री श्री @AmitShah जी तथा NDA के तमाम नेताओं को बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/TNjLGodSzW
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) November 16, 2020
आपको बता दें कि बिहार चुनाव से पहले मुकेश सहनी महागठबंधन का हिस्सा थे लेकिन सीट बंटवारे में असहमति के बाद उन्होंने एनडीए ज्वाइन कर लिया था. चुनाव में मुकेश सहनी एनडीए से 11 सीटें दी गई थी जिसमें उन्होंने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है.

वहीं, अब जब नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है तो मंत्रीमंडल में मुकेश सहनी को भी जगह मिली है. फिलहाल जेडीयू के भी विजय चौधरी, अशोक चौधरी, मेवा लाल चौधरी, विजेंद्र यादव और शीला मंडल, बीमा चौधरी का नाम शामिल है.
Source : News18



