नई सरकार के गठन के बाद नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। पहली बैठक में विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें ये तय किया गया कि 23 से लेकर 27 नवंबर तक पहला सत्र चलेगा। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर ये आ रही है कि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया जाएग। एनडीए ने फैसला लेकर राज्यपाल के पास अनुमति के लिए फाइल भी भेज दिया है।

बता दें कि सदन में 34 साल से सदन के सदस्य रहे हैं। ऐसे में उनकी वरिष्ठता को देखते हुए एनडीए की ओर से ये फैसला लिया गया है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD