गोवा की पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ बीजेपी नेता मृदुला सिन्हा जी का बुधवार को निधन हो गया. मृदुला सिन्हा ने जीवन पर्यंत देश और समाज की सेवा के लिए काम किया था. उनका निधन बहुत ही दुखद है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है.

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उन्होंने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। वह एक निपुण लेखिका भी थी, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.

वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रही हैं। भाजपा की प्रभावी नेता थीं। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था।

लोक आस्था के महापर्व पर अक्सर लिखती रहीं हैं

मृदुला सिन्हा एक सफल राजनीतिज्ञ के अलावा लोक परंपराओं के बारे में भी लिखती रही हैं। लोक आस्था के महापर्व छठ महापर्व पर जब लिखती थीं, तो लगता था जैसे-गांव की मिट्‌टी की सोंधी सुगंध बिखर गई हो।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD