मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सरकारी आवास 1, अणे मार्ग लोक आस्था के महापर्व छठ की भक्ति में डूब गया है। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार की पत्नी गीता देवी, भांजी विभा कुमारी और मुख्यमंत्री की बहन छठ कर रही हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश जदयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और विधान परिषद में जदयू के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी समेत कई जदयू नेताओं ने नहाय-खाए पर प्रसाद ग्रहण किया।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD