पटना के महिला थाने में रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. महिला थाने में रविवार को एक अजीब वाक्या हुआ. एक महिला थाने में पहुंची और खुद को अक्षय कुमार की पत्नी बताकर मुंबई जाने की जिद पर अड़ गई.महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने बताया कि महिला मानसिक रुप से विक्षिप्त थी. महिला को तुरंत राजीव नगर स्थित महिला अल्पवास केंद्र भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि महिला किसी भी स्थिति में घर जाने को तैयार नहीं थी और जीद पर अड़ी थी कि उसे उसके पति अक्षय कुमार के पास मुंबई भेजा जाए और उससे बात कराई जाए.

महिला ने आवेदन देकर कहा कि वह अक्षय कुमार की पत्नी है और शादी के बाद वे उसे पटना में छोड़कर मुंबई चले गए. कभी उससे मिलने के लिए भी नहीं आए. अब उनका फोन नंबर भी उसके पास नहीं है. आवेदन में उसने पति के पास पहुंचाने का आग्रह किया है. महिला लंबे समय तक महिला थाने में ड्रामा करती रही और वहां मौजूद किसी भी पुलिसकर्मी की बात नहीं सुनी.

Input: First Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD