मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एम्स-दीघा 12.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सड़क का लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ ही इस सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के बाद कहा कि इस सड़क के बन जाने से अब लोगों को एम्स तक आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहला लोकार्पण कार्यक्रम था।
बिहार का सबसे लंबा एलिवेटेड पथ
1289.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 12.27 किलोमीटर लम्बा यह पथ बिहार का सबसे लंबा एलिवेटेड पथ है। पटना-दिल्ली रेललाइन के ऊपर 106 मीटर लंबा रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना है। नेहरू पथ पर पूर्व से निर्मित आरओबी के कारण एलिवेटेड पथ की ऊंचाई लगभग 25 मीटर है, जिसका निर्माण अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण था। उसे भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह पथ व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी लाभप्रद होगा। इसके अलावा राजधानी की सड़कों पर दबाव भी कम होगा और लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
Input: Live Hindustan





