एक बार फ़िर खाकी शर्मसार हुई है। एक अय्याश पुलिस कर्मी के कारण बिहार पुलिस को शर्मसार होना पड़ा है। भीमपुर थाना में पदस्थापित अय्याश एएसआइ संजय कुमार से जुड़ा है, जिसे बीते देर रात थाना क्षेत्र के जीवछपुर गांव में एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी औऱ उसे घेर कर बंधक बना लिया।घटना की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को लगी तो ग्रामीणों के चंगुल से उसे छुड़ा ले गए। लेकिन किसी के द्वारा इस अय्याश एएसआइ की वीडियो बना ली गई औऱ वायरल कर दिया गया। एस पी ने उसे निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD