यूपी-बिहार बस समझौते में यात्रियों के लिए राहत की खबर है। शासन ने यूपी बिहार के बीच चार रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें तय रूटों के लिए 16 रोडवेज बसों के परमिट भी जारी कर दिए गए है। एसी जनरथ बसों के रूट और किराया तय कर दिया गया। वहीं समय सारणी तय की जा रही है। बसों का संचालन आठ दिसंबर से शुरू होगा।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार बताते है कि बिहार परमिट का मुद्दा काफी दिनों से लटका रहा है। दोनों राज्यों के बीच आपसी बातचीत के बाद परमिट मंजूर किए गए है। इनमें यूपी के चार शहरों से बिहार के चार शहरों के बीच बस संचालन आठ दिसंबर से प्रस्तावित है। बसों में एडवांस सीटों की बुकिंग पांच दिसंबर से ऑनलाइन शुरू होगी।

चार शहरों के बीच इन रूटों पर चलेंगी बसें 

-कौशांबी से नोएडा, लखनऊ, कानपुर, दरभंगा होते हुए किशनगंज
-कौशांबी से आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी होते हुए नालंदा
-कौशांबी से नोएडा, लखनऊ देवरिया, सिवान, छपरा होते हुए पटना
-कौशांबी से नोएडा, आगरा, प्रयागराज, मधेनियां होते हुए बक्सर

टू बाई टू सीट की एसी जनरथ का किराया

कौशांबी से पटना-1872
कौशांबी से किशनगंज-2443
कौशांबी से नालंदा-2089
कौशांबी से बक्सर-1708

Input: Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD