Bharat Bandh in Bihar Farmers Protest किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत भारत बंद (Bharat Bandh) का बिहार में भी असर दिख रहा है। राज्‍य में इसे महागठबंधन (Mahagathbandhan) के घटक दलों के साथ-साथ राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) और जन अधिकार पार्टी (JAP) सहित अन्‍य विपक्षी दलों (Opposition Parties) ने भी समर्थन दिया है।

बंद से आपात व आवश्‍यक सेवाओं (Emergency and Essential Services) को मुक्‍त रखा गया है। बंद अभी से ही हंगामेदार दिख रहा है। बंद समर्थकों का जोर बाजार व आवागमन बंद कराने पर अधिक है। हालांकि, बंद के दौरान आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

08:15 बजे: अभी भी कई जगह बंद पर ठंड का असर

बंद कहीं जोर पकड़ रहा है तो कहीं अभी भी इसपर ठंड का असर है। औरंगाबाद के कर्मा रोड पर इक्का-दुक्का वाहन दिख रहे हैं। अभी किसी भी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बंद को लेकर सड़क पर नहीं उतरे हैं।

08:00 बजे: बंद से अलग हैं कई व्‍यापारिेक संगठन, खुले रहेंगे कई बाजार

भारत बंद को कई दुकानदार संघों और मंडीदारों ने समर्थन नहीं भी दिया है। चांदनी चौक चांदनी चौक दुकानदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, खेतान मार्केट खेतान मार्केट दुकानदार संघ के महासचिव रंजीत सिंह, हथुआ मार्केट व्यवसायी समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन, न्यू मार्केट दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार और राजेश जैन आदि ने बाजार खोलने की बात कही है।

पटना फ्रूट वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने कहा है कि थोक फल मंडी खुली रहेगी। जिंस एवं खाद्य तेल मंडी मारूफगंज, महराजगंज व सराफा मंडी भी खुली रहेंगी। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिशन भी बंद में शामिल नहीं हो रहे हैं।

सूर्योदय से पहले ही किसानों ने एसएच टू व एनएच 139 पर आगजनी कर जाम कर दिया है। जाम में आधा दर्जन से अधिक शादी कर दुल्हन संग लौट रहे दूल्‍हे भी फंस गए हैं।

ठंड के कारण भले ही विलंब हो जाए, लेकिन अभी तक की योजना के अनुसार बंद समर्थक आठ बजे से सड़को पर उतरने लगेंगे। पटना के बुद्ध स्मृति पार्क से अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले पूर्वाह्न 11 बजे विरोध मार्च निकाला जाएगा।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD