केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि बिहार में सबसे पहले कोरोना से बचाव का टीका स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और इसके बाद आम लोगों तक वैक्सीन की डोज पहुंचाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वारियर्स के लिए वैक्सीन की छह से सात लाख डोज की दरकार होगी। मंत्री चौबे ने शनिवार को बिहार में कोरोना वैक्सीन आम लोगों तक पहुंचाने के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

बैठक के बाद मंत्री चौबे ने कहा कि बिहार कोरोना वैक्सीन संग्रहण, कोल्ड चेन के साथ ही श्रम शक्ति के मामले में पूरी तरह से तैयार है। पहले चरण में बिहार को छह से सात लाख वैक्सीन के डोज मिलने की संभावना है। वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी। जिनका डाटा बेस बनाया जा रहा है। दूसरे पायदान पर फ्रंटलाइन वारियर्स आते हैं।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD