बिहार कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं जनवरी तक ले ली जाएंगी। फरवरी-मार्च में मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर कोई केंद्र खाली नहीं रहेगा। बची हुई परीक्षाएं मार्च के बाद ली जाएंगी। आइटीआइ की भाषा परीक्षा कल आइटीआइ की भाषा की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी। शहर में दस केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में मारवाड़ी हाईस्कूल, बीबी कॉलेजियट, मुखर्जी सेमिनरी, जिला स्कूल, चैपमैन इंटर स्कूल, राधाकृष्ण केडिया स्कूल, राधा देवी बालिका उच्च विद्यालय, आबेदा हाईस्कूल, विद्या विहार हाईस्कूल, एमएसकेबी स्कूल शामिल हैं।

बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 को

40 केंद्रों पर बीपीएससी की पीटी परीक्षा 27 को

66 बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। शहर के 40 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के सरकारी एवं निजी स्कूलों में केंद्र बनाया गया हैं।

एमआइटी के तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की परीक्षा 22 से

एमआइटी में अध्ययनरत बीटेक तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 22 दिसंबर से शुरू हो रही है। कॉलेज की ओर से पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। कहा गया है कि परीक्षा का संचालन ऑनलाइन ही होगा। यानी छात्र अपने घर से ही लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से परीक्षा दे सकेंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक संचालित की जाएंगी। इंटरनेट की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए छात्रों को कुछ अधिक समय दिया जाएगा ताकि वे अपना उत्तर पूरा कर सकें। बता दें कि छुट्टी होने की वजह से सभी छात्र कॉलेज से दूर विभिन्न जिलों में हैं। कई सुदूर ग्रामीण इलाके में रह रहे हैं। ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखा गया है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और सब्जेक्टिव दोनों पैटर्न के प्रश्न पूछे जाएंगे। आइटी के छात्र 22 से परीक्षा देंगे। वहीं मैकेनिकल की परीक्षा 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD