बिहार के खिलाडिय़ों और उनके अविभावकों को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा जब मैं खेल मंत्री थी तब से खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए काम करती रही हूं।

एनडीए सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी नौकरियों में खिलाडिय़ों को आरक्षण मिले। सरकार इसे सुनिश्चित कराएगी। खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हार से निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत और लगन से आगे सफलता मिलेगी।

रेणु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शनिवार को आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2020 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारें

भाजपा प्रदेश मुख्यालय के कैलाशपति सभागार में टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का खिताब बिहार साउथ जोन की यशिता को दिया गया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अनूठी पहल है। इस तरह के कार्यक्रम को गांव-गांव तक लेकर जाएं। ग्रामीण खिलाडिय़ों में छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने और निखारने के काम करे।

कार्यक्रम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने किया।

Source : Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD