सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बार मेरी मुख्‍यमंत्री बनने की जरा भी इच्छा नहीं थी. लेकिन मुझ पर दबाव (Pressure) डाला गया तो मैंने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करना स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री बने, किसी को भी बना दिया जाए मुख्यमंत्री, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस पद पर बने रहने की मेरी तनिक भी इच्छा नहीं है.

आपको ध्यान दिला दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में प्रचार के दौरान एक बार नीतीश कुमार ने एक जनसभा में यह भी कहा था कि यह मेरा आखिरी चुनाव है. उस वक्त भी राजनीति से उनके मोहभंग की झलक मिली थी. इस बार के बयान को भी जनता इसी रूप में देख रही है. हालांकि इस बार के बयान के बाद कांग्रेस ने नीतीश कुमार के बयान पर हमला बोला है.

नीतीश कुमार नाटक कर रहे: कांग्रेस

नीतीश कुमार के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है. उनके बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि नीतीश कुमार नाटक कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि नीतीश कुमार को कोई जबरन सीएम क्यों बनाएगा? 2014 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था, लेकिन बाद में खुद सीएम की कुर्सी पर बैठ गए. उन्होंने कहा कि सीएम भाजपा के अपमान से दुखी हैं. इस बार मैंडेट बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के पक्ष में दिया था. नीतीश जबरन सीएम बने हुए हैं.

Input: News18

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD