जब आप पढ़ाई करने कॉलेज जा रहे होते हैं तब आपके मन में फ्यूचर में करियर बनाने को लेकर कई तरह के सवाल, उत्सुकता और कई बार चिंताएं भी होती है. लेकिन महज 21 साल की एक कॉलेज स्टूडेंट ऐसी भी है जो कॉलेज जाते-जाते अब सीधे शहर की मेयर या महापौर (Mayor) की कुर्सी पर जा पहुंची है. आप भी चौंक रहे होंगे कि इतनी कम उम्र में ये कैसे हो गया. जी हां, हम बात कर रहे हैं 21 साल की लड़की आर्य राजेंद्रन (Arya Rajendran) की. अब यह तिरुअनंतपुरम (Thiruvananthapuram) की मेयर बनने जा रही हैं. वह फिलहाल बीएससी (मैथमेटिक्स) की सेकंड ईयर की स्टूडेंट हैं.
Kerala: 21-year-old Arya Rajendran elected as the Mayor of Thiruvananthapuram Municipal Corporation. pic.twitter.com/GIToVpI92K
— ANI (@ANI) December 28, 2020
आर्य ने सबको चौंकाया Arya surprised everyone
दरअसल, आर्य ने एक मतदाता के रूप में और तिरुवनंतपुरम निगम चुनावों में एक उम्मीदवार के रूप में अपने पहले स्थानीय निकाय चुनावों में हाथ आजमाया और अब वह केरल के सबसे युवा निगम महापौर और देश के सबसे युवा महापौरों में से एक बनने के लिए तैयार हैं. ईटी की खबर के मुताबिक, राजेंद्रन से पहले, सुमन कोली 2009 में 21 साल की उम्र में राजस्थान में भरतपुर निगम की महापौर बन गई थीं. नूतन राठौर को 2017 में फिरोजाबाद नगर निगम, यूपी के मेयर के रूप में चुना गया था, जब वह 31 साल की थीं.
पहले भी देश में हुए हैं युवा मेयर Young mayors have been in the country even before
एक और युवा महापौर थे संजीव नाइक जो 1995 में 23 साल की उम्र में नवी मुंबई के मेयर चुन लिए गए थे. शुक्रवार को सीपीएम जिला सचिवालय की बैठक में राजेंद्रन को महापौर कैंडिडेट के रूप में चुना गया.
आज आर्य पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना है. तिरुअनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में बीसीएस मैथ्स सेकंड ईयर की स्टूडेंट आर्य ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार के मुकाबले 2,872 वोट पाकर नगर निगम के मुदवानमुगल वार्ड से जीत दर्ज की है.
आर्य के माता-पिता Arya’s parents
आर्य के पिता, पेशे से बिजली मिस्त्री हैं और उनकी मां एक गृहिणी और LIC एजेंट हैं. आर्य ने कहा कि उसे अभी तक उसकी उम्मीदवारी के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है लेकिन वह किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार हैं. वह मुदवानमुगल वार्ड से निगम परिषद के लिए चुने गईं और 21 दिसंबर को शपथ ली.
Input: Zee News





