जोगसर थाना क्षेत्र के राधा रानी सिन्हा रोड घंटाघर के समीप बुधवार को महिला सिपाही (Lady Constable) नेहा कुमारी से मारपीट दो युवतियों को मंहगा पड़ गया है। नेहा ने जोगसर थाने में उर्दू बाजार निवासी सोनी खातून और काजल उर्फ मुस्कान के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य गंभीर आरोप में केस दर्ज करा दिया है।जोगसर पुलिस तातारपुर पुलिस की मदद से दोनों आरोपितों की तलाश में उर्दू बाजार में गुरुवार को छापेमारी भी की है।

दूसरे रास्ते जाने को कहा तो भड़क कर पकड़ ली थी कॉलर

यातायात थाने में तैनात नेहा कुमारी की तैनाती सुनंदा कुमारी और दयानंद कुमार के साथ आदमपुर चौक पर लगाया गया था। सीएमएस स्कूल के पास पुल निर्माण के कारण जाम से बचने के लिए लोगों को राधा रानी सिन्हा रोड में घंटा घर की तरफ मोड़ दिया जा रहा था। इसी ड्यूटी में नेहा भी अपने दो सहयोगियों के साथ लगी थी। तभी बाइक से सोनी खातून और उसके साथ बाइक पर बैठी काजल उर्फ मुस्कान पहुंची। उन्हें भी नेहा ने रास्ता बदल कर जाने को कहा।

लेकिन सोनी सीएमएस स्कूल वाले रास्ते की तरफ जाने लगी। दोनों कान में इयर फोन भी लगा रखी थी। उन्हें रोक देने पर गुस्से में दोनों बहस करने लगीं। यह कहने लगी कि क्या कर लोगी? इस पर नेहा ने कहा कि जुर्माना कटवा देंगे। इस बीच कई लोग जमा हो गए। वह गालियां देने लगी।

नेहा ने दर्ज केस में कहा है कि गालियां देते हुए एक ने उसका कॉलर पकड़ लिया। फिर हाथ मरोड़ दी। जिससे उसकी कलाई और केहुनी में जोर का दर्द होने लगा। इस बीच नेहा जब सीनियर को फोन करने लगी तो उसका दूसरा हाथ भी पकड़ ली। भीड़ बढ़ती देख बाइक सवार दोनों युवती भाग निकलने में सफल रही।

इस बीच सिपाही सुनंदा ने फोन कर यातायात नियंत्रण टीम को बुला ली। दोनों युवती बीआर-10ए-8662 बाइक पर सवार थी। नेहा को बुधवार को घटना बाद दोनों युवती के सही निवास और नाम-पते का सत्यापन करने में दो घंटे तक मशक्कत की। नेहा का कहना है कि दोनों युवती की हरकत से उसे बहुत अपमानित होना पड़ा है।

Input: Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD