पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास एक बाबा पहुंचे। उन्होंने राबड़ी देवी समेत पूरे परिवार को नए साल की शुभकामनाएं दी। साथ में आशीर्वाद भी दिया। आशीर्वाद ऐसा दिया कि राबड़ी देवी का पूरा परिवार समेत राजद के नेता-कार्यकर्ता भी खुश हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे। वे प्रधानमंत्री बनेंगे। भले ही अभी कुछ विघ्न-बाधा आई हो, लेकिन समय के साथ सभी संकट दूर होंगे।

Bihar News Update : Monk meets Rabri Devi to wish for New Year, Says Tejashwi Yadav will be PM of India | अखिलेश को CM बनने का आशीर्वाद देने वाले बनारसी बाबा

तेजस्वी यादव के लिए यह आशीर्वाद देने वाले बाबा स्वामी श्री श्रद्धानंद महाराज थे। वे राबड़ी परिवार के लिए प्रसाद भी लेकर थे। प्रसाद और गीता उन्होंने राबड़ी देवी को दिया। स्वामी श्रद्धानंद का यह प्रसाद राबड़ी देवी रांची के रिम्स भर्ती लालू प्रसाद यादव तक भी पहुंचाएंगी।

पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पहुंचे यूपी के बाबा

श्रद्धानंद से लालू भी मिलते थे

स्वामी श्रद्धानंद महाराज का आश्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास है। उन्होंने बिहार के बख्तियारपुर में भी अपना आश्रम बनाया है। उन्होंने राबड़ी देवी को बताया कि लालू यादव भी उनसे मिलने उनके आश्रम आते रहते थे।

rama-hardware-muzaffarpur

तेजस्वी के पहले अखिलेश के CM बनने की थी भविष्यवाणी

राबड़ी देवी से मिलने के बाद श्रद्धानंद महाराज ने कहा कि आपका बेटा तेजस्वी एक दिन देश का प्रधानमंत्री बनेगा। काफी समय पहले हमारे गुरू महाराज ने अखिलेश यादव के बारे में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि अखिलेश एक दिन उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। वही हुआ, और अखिलेश आगे चलकर सीएम बने।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD