दाे डिग्री और वृद्धि के साथ रात के तापमान के सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाने से बुधवार काे लाेगाें काे रात में भी गुलाबी ठंड का अहसास हुआ। अत्यधिक ठंड के बाद एकाएक बढ़ी गर्मी के कारण लाेगाें काे अभी गर्म कपड़े छाेड़ने की आवश्यकता नहीं है।

अगले 24 घंटे के बाद शुक्रवार से पछुआ हवा के चलने तथा आसमान के साफ हाेते ही मौसम के यू-टर्न लेने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से रात के साथ ही दिन के तापमान में तेजी से कमी आने के साथ ही शीतलहर के साथ ही शीत दिवस भी हाेने की संभावना जतायी है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार काे दिन का तापमान 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ सामान्य के बराबर 26 डिग्री ताे दाे डिग्री वृद्धि के साथ रात का तापमान 15 डिग्री पर पहुंच गया।

rama-hardware-muzaffarpur

दिन-रात के तापमान में केवल 11 डिग्री का अंतर बच जाने तथा न्यूनतम तापमान के सामान्य से डेढ़ गुणा हाे जाने से लाेगाें काे ठंड का कम अहसास हाे रहा है। मौसम विभाग ने गर्म गैसीय सक्रियता व आसमान में बादलों के बने रहने तथा पुरवा हवा के चलने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हाेने की जानकारी दी है।

अगले 24 घंटे के बाद आसमान के साफ हाेने तथा पछुआ हवा के चलने से जिला समेत पूरे क्षेत्र में सर्द हवा काे प्रवेश करने की संभावना है। अगले 24 घंटे के बाद आसमान के साफ हाेते ही दिन के साथ ही रात के तापमान में चार से पांच डिग्री तक की कमी आने की संभावना जताई है।

Source : Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD