बक्सर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जारीगावां में अगलगी की घटना में महिला और उसके दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की मां के बयान पर दहेज के लिए तीनों को जलाने की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गांव के अखबार बेचने वाले उपेंद्र ¨बद की पत्नी हेवंती देवी (30) अपने दो बच्चों रागिनी कुमारी (2) तथा तीन माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ सोई हुई थी। सुबह जलने की बदबू पर मृतका के देवर प्रमोद ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। तीनों की मौत हो चुकी थी, और कमरे में बिस्तर से लेकर बिजली के तार जल रहे थे। मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मामले को संदेहास्पद बताया।

बक्सर जिले की घटना, दहेज के लिए जलाकर मारने के आरोप की प्राथमिकी, जांच में जुटी पुलिस

Source : Dainik Jagran

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD