बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ाने वाली पछुआ हवा ने दस्तक दे दी है। पटना और गया में अधिकतम 20 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ बही। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों तक पहुंची पछुआ के रुख को देखते हुए मौसमविदों का कहना है कि अगले दो तीन दिनों तक पारे में गिरावट के आसार हैं।

सोमवार को पटना सहित पूरे सूबे में दोपहर बाद जैसे-जैसे सूरज ढलता गया, ठंड बढ़ती गई।  सोमवार को भी राज्य के ज्यादातर भाग में आंशिक बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम पारे में कोई खास बदलाव नहीं आया, लेकिन अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री की कमी देखी गई। पूर्णिया का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटों में चार डिग्री नीचे आया। इस वजह से दिन में भी ठंड की स्थिति रही। गया, भागलपुर और पटना में भी एक से डेढ़ डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट आई। सूबे में शिवहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

rama-hardware-muzaffarpur

न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री ऊपर
पटना को छोड़कर सूबे के बाकी शहरों में आसमान में बादलों का आंशिक बसेरा बना हुआ है। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री तक ऊपर है। जैसे-जैसे हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा, रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD