दरभंगा के लोगों को नए साल में एक और सौगात मिली। दरभंगा हवाई अड्डे से सोमवार से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गयी। अहमदाबाद जाने के लिए पहली फ्लाइट पकड़ने पहुंचे यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हालांकि पहली फ्लाइट ने अपने नियत समय से करीब सवा घंटा विलंब से दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया। इसके बावजूद लोगों में खुशी देखी गयी। अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू हो जाने से कई जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। उधर, खराब मौसम के कारण सोमवार को भी दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान सेवा पर बुरा असर पड़ा। लो विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु- दरभंगा और दरभंगा- बेंगलुरु फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं मुंबई-दरभंगा फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया था। हालांकि इस फ्लाइट को करीब साढ़े तीन घंटे बाद दरभंगा लैंड करा दिया गया।

बेंगलुरु से आने व यहां से जाने वाली फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, नई दिल्ली से दरभंगा पहुंची फ्लाइट को भी काफी मशक्कत के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड कराया जा सका। दरभंगा एयरपोर्ट के निदेशक विप्लव मंडल ने इसकी पुष्टि की है।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD