उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मार्च तक हर हाल में राज्य के सभी नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य ईईएसएल कंपनी के अधिकारियों को दिया है। बुधवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि ईईएसएल ने एक माह के अंदर न केवल 36 नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करे बल्कि बाकी बचे 35 नगर निकायों में मार्च तक हर हाल में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Image may contain: 4 people, people sitting and indoor

उन्होंने निर्देश दिया कि निकायों में हर लाइट की नंबरिंग की जाए। हर नगर निकाय इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करें जो ईईएसएल के काम पर नजर रखें। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को भी 24 जनवरी से हर नगर निकाय में रोज अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके लिए नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को अविलंब एक स्थान उपलब्ध कराने को कहा गया। कंपनी के टेक्निशियन के मोबाइल नंबर भी कार्यालय में सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया।

Image may contain: 3 people, people standing and flower

उप मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ की बैठक, सभी नगर निकायों में मार्च तक स्ट्रीट लाइट लगाने का दिया निर्देश

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD