बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना लंबे इंतजार के बाद आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के लिखित विषयों की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा. बोर्ड एडमिट कार्ड बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा. वहीं बोर्ड ने बताया कि इस साल सेंटअप परीक्षा में फेल या अनुपस्थिति स्टूडेंट्स को नहीं दिया जायेगा एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा. सेंटअप परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के लिए ही एडमिट कार्ड मान्य होगा. सेंटअप परीक्षा में फेल व अनुपस्थित स्टूडेंट्स सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.






